High FIIs Holding Stocks: आमतौर पर निवेशकों के बीच यह धारणा है कि विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) जिस शेयर में खरीदारी कर रहे हैं, उसमें तेजी की गुंजाइश रहती है। कुछ ऐसे स्टॉक्स हैं जिसमें एफआईआईज की हिस्सेदारी 10 फीसदी से भी ज्यादा है। ये शेयर सुब्रोस (Subros), इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank), मार्कसन्स फार्मा (Marksans Pharma), कामधेनु वेंचर (Kamdhenu Venture) और केसर इंडिया (Kesar India) हैं। यहां इन सभी पांच शेयरों के बारे में जानकारी दी जा रही है। एक शेयर तो इसमें ऐसा है जिसमें प्रमोटर्स की शून्य होल्डिंग है।
यह एसी के लिए कंप्रेसर्स, कंडेंसर्स, हीट एक्सचेंजर्स और बाकी जरूरी एलीमेंट्स बनाती है। इसमें एफआईआईज की 32.62 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं प्रमोटर्स की होल्डिंग 36.79 फीसदी है। शेयरों की बात करें तो बीएसई पर यह 308.95 रुपये पर है। यह पिछले साल 15 सितंबर 2022 को पांच साल के हाई 410 रुपये पर था और इसका एक साल का लो 13 जून 2022 को 269.15 रुपये का है। इस महीने यह 2.82 फीसदी चढ़ा है।
इस स्मॉल फाइनेंस बैंक की 100 फीसदी पब्लिक शेयरहोल्डिंग है यानी कि प्रमोटर्स की इसमें कोई होल्डिंग नहीं है। वहीं विदेशी निवेशकों की बात करें तो FII की इसमें 22.69 फीसदी होल्डिंग है। इसके शेयर बीएसई पर इस 2.71 फीसदी मजबूत हुए हैं और 68.89 रुपये पर आ गए हैं। पिछले महीने यह 6 मार्च को 77.87 रुपये पर था जो इसका रिकॉर्ड हाई है और पिछले साल 17 जून 2022 को यह एक साल के निचले स्तर 37.50 रुपये पर था।
इस फार्मा कंपनी में FIIs की हिस्सेदारी 15.11 फीसदी है। वहीं मार्च तिमाही में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 43.85 फीसदी रही। शेयरों की बात करें तो इस महीने यह 14.20 फीसदी चढ़कर बीएसई पर 80.50 रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल 20 जून 2022 को यह 38.70 रुपये पर था जो इसका एक साल का निचला स्तर है। इसके बाद 10 महीने में ही यह 114 फीसदी उछलकर 82.68 रुपये पर पहुंच गया।
पेंट कंपनी कामधेनु वेंचर में FIIs की हिस्सेदारी 14.58 फीसदी है। वहीं प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 58.74 फीसदी है। शेयरों की बात करें तो बीएसई पर यह 227.05 रुपये के भाव पर है। इस महीने अप्रैल में यह 10.29 फीसदी मजबूत हुआ है। पिछले साल 14 फरवरी 2023 को यह 125.60 रुपये पर था जो इसका रिकॉर्ड निचला स्तर है। इसके बाद 14 महीने में यह 99 फीसदी उछलकर 12 अप्रैल 2023 को यह 249.60 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।
केसर इंडिया रियल एस्टेट कंपनी है। इसमें FIIs की हिस्सेदारी 12.55 फीसदी है। मार्च तिमाही में इसकी प्रमोटर होल्डिंग 0.38 घटकर 74.98 फीसदी पर आ गई। शेयरों की बात करें तो पिछले साल 5 मार्च 2022 को यह 285 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर था लेकिन इसके बाद यह छह महीने में 65 फीसदी फिसलकर 15 मार्च 2023 को 100.40 रुपये पर आ गया जो इसका एक साल का निचला स्तर है।