Hindalco Share Price: हिंडाल्को के शेयरों (Hindalco Shares) पर 9 नवंबर को काफी दबाव देखने को मिला। 12:12 बजे शेयर का प्राइस 4.23 फीसदी गिरकर 419 रुपये पर आ गया था। बाजार खुलते ही कंपनी के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली। बताया जाता है कि कपनी ने अपनी अमेरिकी सब्सिडियरी Novelis के लिए पूंजीगत खर्च (Capex) के अनुमान को घटा दिया है। इस वजह से शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।
