Hindenburg-Adani Case: हिंडनबर्ग और अदाणी ग्रुप से जुड़े मामले में सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच का नाम आने पर सरकार ने अपना पक्ष रखा है। डिपार्टमेंट ऑफ इकनॉमिक अफेयर्स (DEA) सेक्रेटरी अजय सेठ ने कहा कि सेबी ने इस मामले में पहले ही अपना बयान जारी कर दिया है। इसके अलावा सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच ने भी अपना पक्ष पेश कर दिया है। ऐसे में अजय सेठ ने कहा कि सरकार को इस मामले में और कुछ कहने की जरूरत नहीं है। इस मामले में बाजार के कई दिग्गजों के साथ-साथ म्यूचुअल फंड बॉडी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) ने भी अपना बयान जारी किया है।
