BJP-Congress on Hindenburg Report: अदाणी ग्रुप से जुड़ी हिंडनबर्ग की लेटेस्ट रिपोर्ट में सेबी की प्रमुख माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच पर आरोप लगाया गया है। इसे लेकर बीजेपी के रवि शंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर हल्ला बोला है। आज मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को 'सोरोस एजेंट' कहा। उन्होंने दावा किया कि हिंडनबर्ग की लेटेस्ट रिपोर्ट कांग्रेस का षड्यंत्र है ताकि देश में निवेश को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस पार्टी, उसके सहयोगियों और टूलकिट गिरोह ने मिलकर देश में आर्थिक अराजकता और अस्थिरता लाने की साजिश रची है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट मे सेबी की प्रमुख और उनके पति पर अदाणी ग्रुप से जुड़ी ऑफशोर एंटिटीज में हिस्सेदारी होने का आरोप लगाया है
