Get App

हिंडनबर्ग ने Adani Group पर रिपोर्ट क्लाइंट को शेयर करने के बाद की थी पब्लिश, स्टॉक्स में बिकवाली का उठाया फायदा: SEBI

हिंडनबर्ग रिपोर्ट जारी होने के बाद 24 जनवरी, 2023 से 22 फरवरी, 2023 की अवधि के दौरान Adani Enterprises के शेयरों में लगभग 59 प्रतिशत की गिरावट आई और कीमत 3,422 रुपये से 14,04.85 रुपये प्रति शेयर तक लुढ़क गई। क्लाइंट किंग्डन ने रिपोर्ट के आधार पर सिक्योरिटीज में ट्रेडिंग से अर्जित लाभ का 30 प्रतिशत हिस्सा हिंडनबर्ग के साथ साझा करने का समझौता किया था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 07, 2024 पर 5:01 PM
हिंडनबर्ग ने Adani Group पर रिपोर्ट क्लाइंट को शेयर करने के बाद की थी पब्लिश, स्टॉक्स में बिकवाली का उठाया फायदा: SEBI
SEBI ने हिंडनबर्ग को 46 पेज का कारण बताओ नोटिस भेजा है।

अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने अदाणी समूह (Adani Group) के खिलाफ अपनी रिपोर्ट की एक एडवांस कॉपी, रिपोर्ट पब्लिश करने से लगभग 2 महीने पहले न्यूयॉर्क स्थित हेज फंड मैनेजर मार्क किंग्डन के साथ साझा की थी। साथ ही अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में उतार-चढ़ाव का फायदा उठाया था। यह दावा सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने किया है। हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी, 2023 को 'अदाणी ग्रुप: हाउ द वर्ल्ड्स थर्ड रिचेस्ट मैन इज पुलिंग द लार्जेस्ट कॉन इन कॉरपोरेट हिस्ट्री' शीर्षक से एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी।

रिपोर्ट जारी होने के बाद 24 जनवरी, 2023 से 22 फरवरी, 2023 की अवधि के दौरान अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में लगभग 59 प्रतिशत की गिरावट आई और कीमत 3,422 रुपये से 14,04.85 रुपये प्रति शेयर तक लुढ़क गई। सेबी ने हिंडनबर्ग को 46 पेज का कारण बताओ नोटिस भेजा है।

नोटिस में सेबी ने विस्तार से बताया है कि कैसे रिपोर्ट पब्लिश होने के बाद हिंडनबर्ग, न्यूयॉर्क के हेज फंड और कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़े ब्रोकर को अदाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों की वैल्यूएशन में आई 150 अरब डॉलर की भारी गिरावट से फायदा हुआ। सेबी ने हिंडेनबर्ग पर गैर-सार्वजनिक और भ्रामक सूचनाओं का इस्तेमाल करके सांठगांठ से अनुचित लाभ कमाने और अदाणी समूह के शेयरों में पैनिक सेलिंग को प्रेरित करने का आरोप लगाया है।

हिंडनबर्ग का क्या है जवाब

सब समाचार

+ और भी पढ़ें