Get App

HAL Q3 Results: शुद्ध मुनाफा 30% बढ़कर ₹1,867 करोड़ रहा, रेवेन्यू में 10% का इजाफा

Hindustan Aeronautics Q3 Results: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने गुरुवार 12 फरवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 30 फीसदी बढ़कर 1,867 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,440 करोड़ रुपये रहा था

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 12, 2026 पर 2:56 PM
HAL Q3 Results: शुद्ध मुनाफा 30% बढ़कर ₹1,867 करोड़ रहा, रेवेन्यू में 10% का इजाफा
Hindustan Aeronautics Q3 Results: कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 11.2% बढ़कर 1,871 करोड़ रुपये हो गया

Hindustan Aeronautics Q3 Results: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने गुरुवार 12 फरवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 30 फीसदी बढ़कर 1,867 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,440 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी को पहले मिले ऑर्डर्स की ज्यादा डिलीवरी होने से मुनाफे में यह बढ़ोतरी हुई है।

वहीं कंपनी का दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़कर 7,699 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 6,957 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी का EBITDA (ब्याज, टैक्स, मूल्यह्रास और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) सालाना आधार पर 11.2% बढ़कर 1,871 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 1,683 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन हल्की बढ़त के साथ 24.3% रहा, जो एक साल पहले 24.2% था।

शेयरों का हाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें