हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (एचएएल) को 'महारत्न' का दर्जा मिल सकता है। इस मामले की जानकारी रखने वाले सरकारी सूत्रों ने यह बताया। अनुमान है कि एचएएल इस साल के अंत तक महारत्न कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी। इससे पहले सरकार ने ऑयल इंडिया को पिछले साल अगस्त में महारत्न का दर्जा दिया था। महारत्न का दर्जा मिलने के बाद कंपनी के मैनेजमेंट को निवेश सहित कई तरह के फैसले लेने का अधिकार मिल जाता है।
