Get App

Hindustan Zinc Dividend: डिविडेंड देने की तैयारी में हिंदुस्तान जिंक, जानिए कब होगा ऐलान

Hindustan Zinc Dividend: वेदांता ग्रुप की हिंदुस्तान जिंक डिविडेंड बांटने वाली है। इसी के साथ चौथी तिमाही के नतीजे भी कंपनी जारी करेगी। जानिए डिविडेंड और रिजल्ट का ऐलान कब होगा।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 21, 2026 पर 8:34 PM
Hindustan Zinc Dividend: डिविडेंड देने की तैयारी में हिंदुस्तान जिंक, जानिए कब होगा ऐलान
हिंदुस्तान जिंक का शेयर मंगलवार को 0.39% की गिरावट के साथ 588 रुपये पर बंद हुआ।

Hindustan Zinc Dividend: वेदांता ग्रुप की हिंदुस्तान जिंक 24 अप्रैल 2026 को होने वाली बोर्ड बैठक में डिविडेंड पर फैसला कर सकती है। इसी दिन कंपनी चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के नतीजे भी जारी करेगी।

बोर्ड मीटिंग में क्या होगा

हिंदुस्तान जिंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि 24 अप्रैल, शुक्रवार को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक होगी। इसमें 31 मार्च 2026 को खत्म तिमाही और पूरे साल के ऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड नतीजों को मंजूरी दी जाएगी।

इसके अलावा, बोर्ड वित्त वर्ष 2026-27 के लिए इक्विटी शेयरों पर पहले अंतरिम डिविडेंड के ऐलान पर भी विचार करेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें