Get App

चांदी में बंपर तेजी से Hindustan Zinc कमा रही शानदार मुनाफा, शेयर नए पीक पर; 4 दिन में 8% उछला

Hindustan Zinc Share Price: हिंदुस्तान जिंक दुनिया की टॉप 5 चांदी उत्पादक कंपनियों में से एक है। जैसे-जैसे चांदी की कीमतें बढ़ रही हैं, कंपनी के लिए मार्जिन में बढ़ोतरी की उम्मीद जोर पकड़ रही है। सितंबर 2025 तिमाही में मुनाफा 2632 करोड़ रुपये रहा

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Dec 26, 2025 पर 4:29 PM
चांदी में बंपर तेजी से Hindustan Zinc कमा रही शानदार मुनाफा, शेयर नए पीक पर; 4 दिन में 8% उछला
MCX पर शुक्रवार को चांदी की कीमत ने 233183 रुपये प्रति किलो का नया उच्च स्तर क्रिएट किया।

हिंदुस्तान जिंक के शेयर 26 दिसंबर को BSE पर 3.4 प्रतिशत तक उछले। कीमत ने 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर 646 रुपये क्रिएट किया। बाद में शेयर लगभग 2 प्रतिशत बढ़त के साथ 636.75 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 4 ट्रेडिंग सेशन में यह शेयर 8 प्रतिशत की बढ़त देख चुका है। इसकी अहम वजह चांदी की कीमतों में आया शानदार उछाल है। चांदी वैश्विक स्तर पर पहली बार 75 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई। MCX पर शुक्रवार को चांदी की कीमत ने 233183 रुपये प्रति किलो का नया उच्च स्तर क्रिएट किया।

साल 2025 में चांदी अब तक विदेशी बाजारों में 151 प्रतिशत और घरेलू बाजार में 153 प्रतिशत बढ़ चुकी है।मजबूत औद्योगिक मांग, सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी और ग्लोबल सप्लाई में लगातार कमी इसके पीछे अहम कारण हैं। चांदी ने इस साल सोने से अच्छा प्रदर्शन किया है।

Hindustan Zinc टॉप 5 सिल्वर प्रोड्यूसर्स में शामिल

वेदांता लिमिटेड की सब्सिडियरी हिंदुस्तान जिंक दुनिया की टॉप 5 चांदी उत्पादक कंपनियों में से एक है। इसलिए चांदी में उछाल से कंपनी फायदा कमा रही है। कंपनी की उत्पादन क्षमता लगभग 800 टन है और इसके EBIT का 38 प्रतिशत सीधे चांदी से जुड़ा हुआ है। जैसे-जैसे चांदी की कीमतें बढ़ रही हैं, कंपनी के लिए मार्जिन में बढ़ोतरी की उम्मीद जोर पकड़ रही है। इसे खनन की कम लागत और मजबूत रियलाइजेशन से और सपोर्ट मिल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें