Get App

Honasa Consumer Share Price: मुनाफा 118% बढ़ने से मामाअर्थ की पेरेंट का शेयर 5% भागा, अब क्या हो स्ट्रैटेजी

Honasa Consumer Share Price: EBITDA सालाना आधार पर 140.7 प्रतिशत बढ़कर 110 करोड़ रुपये हो गया। होनासा कंज्यूमर में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 35.47 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी नवंबर 2023 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Aug 14, 2026 पर 3:52 PM
Honasa Consumer Share Price: मुनाफा 118% बढ़ने से मामाअर्थ की पेरेंट का शेयर 5% भागा, अब क्या हो स्ट्रैटेजी
जून 2026 तिमाही में Honasa Consumer का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 90.25 करोड़ रुपये हो गया।

मामाअर्थ और डर्मा कंपनी ब्रांड की पेरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर लिमिटेड के शेयरों में आज 14 अगस्त को दिन में 6.4 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर शेयर ने 52 सप्ताह का नया हाई 509.90 रुपये क्रिएट किया। बाद में शेयर लगभग 5 प्रतिशत बढ़त के साथ 502.40 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले तिमाही नतीजे जारी किए थे। मुनाफे में जबरदस्त बढ़ोतरी होने के बाद शेयर खरीद बढ़ी है। अप्रैल-जून 2026 तिमाही में होनासा कंज्यूमर लिमिटेड का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 118 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 90.25 करोड़ रुपये हो गया।

एक साल पहले मुनाफा 41.32 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़कर 755.94 करोड़ रुपये हो गया। जून 2025 तिमाही में यह 595.25 करोड़ रुपये था। कंपनी का कुल खर्च 659.27 करोड़ रुपये रहा, जो जून 2025 तिमाही के मुकाबले 17 प्रतिशत ज्यादा है। EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) सालाना आधार पर 140.7 प्रतिशत बढ़कर 110 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA मार्जिन भी बढ़कर 14.6 प्रतिशत हो गया।

कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 16300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। होनासा कंज्यूमर में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 35.47 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर एक साल में 80 प्रतिशत मजबूत हुआ है। होनासा कंज्यूमर नवंबर 2023 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 1701.44 करोड़ रुपये का था।

Honasa Consumer के शेयर पर ब्रोकरेज की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें