Get App

चीन में राहत पैकेज की उम्मीद मेटल में बनाए रखेगी रैली, अनुज सिंघल से जानें निफ्टी-बैंक निफ्टी पर इन लेवल्स पर होगा मुनाफा

अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि निफ्टी की सबसे अहम रेंज 24,694-25,292 पर है। अगले कुछ समय निफ्टी को सख्ती से सिर्फ इंट्राडे ट्रेड करें। पहला रजिस्टेंस 25,028-25,075 (शुक्रवार का शिखर, 50 DEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,150-25,200 (10 DEMA, ऑप्शन जोन) पर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 14, 2024 पर 8:56 AM
चीन में राहत पैकेज की उम्मीद मेटल में बनाए रखेगी रैली, अनुज सिंघल से जानें निफ्टी-बैंक निफ्टी पर  इन लेवल्स पर होगा मुनाफा
निफ्टी बैंक 51,000 के 100 DEMA को होल्ड कर रहा है। 52,000 के 20 DEMA के ऊपर बंद होने पर ही बड़ी रैली होगी।

बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का थोड़ा है, थोड़े की जरूरत है। बाजार के लिए इस हफ्ते मौके भी और रिस्क भी है। चीन ने कोई बहुत बड़े पैकेज का ऐलान नहीं किया। इजरायस ने ईरान के साथ तनाव और नहीं बढ़ाया है। वीकेंड पर नहीं करने का मतलब ये नहीं कि आगे भी नहीं होगा। पिछला पूरा हफ्ता भारतीय बाजारों ने डर में बिताया है। डर के आगे जीत है, ये फॉर्मूला बाजार में चलता है। नतीजों के हिसाब से ये make or break हफ्ता रहा खासकर IT के लिए। अनुज सिंघल ने कहा कि इंफोसिस, HCLTech, विप्रो, टेक महिंद्रा, एम्फासिस, LTTS के नतीजे इस हफ्ते आएंगे। वहीं आज RIL के नतीजे आज है। शेयर बाजार के लिए दर्द का कारण रहा है।

अनुज सिंघल ने कहा कि जबतक निफ्टी दिशा तय नहीं करता तबतक चुनिंदा शेयरों पर फोकस करें। निफ्टी के लिए इस हफ्ते 2 स्तर अहम है। नीचे की तरफ हाल का निचला स्तर 24,694 पर है जबकि ऊपर की तरफ 25,294 का 20 DEMA है। अभी निफ्टी इस रेंज के ठीक मिडिल प्वाइंट पर है। जिस तरफ भी निफ्टी निकला वहां से 1000 अंकों की तेजी होगी।

बाजार इस हफ्ते: क्या चलेगा, क्या नहीं?

अनुज सिंघल ने कहा कि मेटल में हर गिरावट में खरीदारी की सलाह होगी। मेटल में अभी भी टॉप नहीं बना है। चीन में राहत पैकेज की उम्मीद मेटल में रैली बनाए रखेगी। केमिकल शेयरों में भी दांव लगाया जा सकता है, बास्केट बनाएं। शुक्रवार को सुदर्शन केमिकल में 20% की रैली हुई। इस हफ्ते IT सेक्टर भी फोकस करने के लिए अच्छा हो सकता है। इस हफ्ते, सभी टॉप IT कंपनियों के नतीजे जारी हो जाएंगे। US बाजार मजबूत है और दरों में कटौती की उम्मीद बरकरार है। TCS ने भी बॉटम बना लिया है, इंफोसिस और दूसरे शेयर मजबूत लग रहे हैं। फार्मा सेक्टर भी लगातार अच्छा कर रहा है। कुछ समय OMCs और क्रूड संबंधि FMCG शेयरों से दूर रहें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें