Get App

Bandhan Mutual Fund को भा गया यह शेयर, एंकर बुक के बाद अब बल्क में की ताबड़तोड़ खरीदारी, आपके पास है?

Stock in News: यहां एक स्टॉक की डिटेल दी जा रही है, जो कुछ ही दिनों पहले लिस्ट हुआ है। इस पर बंधन म्यूचुअल फंड का नजरिया काफी बुलिश दिख रहा है क्योंकि एक तो आईपाीओ से पहले एंकरबुक में सबसे अधिक इसके शेयर इसी फंड हाउस ने खरीदे तो लिस्टिंग के अगले ही कारोबारी दिन इसने फिर ताबड़तोड़ खरीदारी की। मिलाएं अपने पोर्टफोलियो से

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 23, 2026 पर 12:07 PM
Bandhan Mutual Fund को भा गया यह शेयर, एंकर बुक के बाद अब बल्क में की ताबड़तोड़ खरीदारी, आपके पास है?
Horizon Reclaim के शेयर 19 जून को बीएसई एसएमई पर ₹151.00 यानी 46.60% प्रीमियम पर लिस्ट हुए थे।

Horizon Reclaim Share Price: पुराने टायरों, रबर ट्यूब्स, ट्रेड पीलिंग्स और इंडस्ट्रियल स्क्रैप से रबर तैयार करने वाली होरिजोन रीक्लेम के शेयरों में बंधन म्यूचुअल फंड का भरोसा और बढ़ा है। इसके शेयरों की कुछ ही दिनों पहले मार्केट में एंट्री हुई थी और आईपीओ से पहले एंकर बुक में बंधन म्यूचुअल फंड ने हिस्सा लिया था और अब एक बार फिर इसने बल्क डील्स के तहत शेयरों की ताबड़तोड़ खरीदारी की है। बंधन म्यूचुअल फंड ने बंधन स्मॉलकैप फंड के जरिए प्रति शेयर ₹103 के भाव पर 11 जून को इसके 5.82 लाख शेयर खरीदे थे जोकि एंकरबुक की 38.77% हिस्सेदारी थी। अब एक बार फिर 22 जून को बल्क डील्स के जरिए बंधन म्यूचु्अल फंड ने प्रति शेयर ₹139.95 के भाव पर कंपनी के 1.20 लाख शेयर (0.6% इक्विटी होल्डिंग) खरीद लिए।

कैसा रिस्पांस मिला था Horizon Reclaim के IPO को?

होरिजोन रीक्लेम का ₹54 करोड़ का आईपीओ पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 12 से 16 जून तक खुला था। इसके आईपीओ के तहत ₹103 के भाव पर शेयर जारी हुए थे जिसकी बीएसई एसएमई पर 19 जून को एंट्री हुई थी। इसके आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹10 की फेस वैल्यू वाले 52,69,200 शेयर जारी हुए हैं। आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹6.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, ₹26.70 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹9.43 करोड़ प्लांट और मशीनरी के इंस्टॉलेशन और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

अब तक कैसी रही शेयरों की चाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें