Hot Stocks : बीते हफ्ते के अंत में घरेलू बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। HDFC Bank के निराशाजनक नतीजों के बाद बाजार में घबराहट फैल गई और निफ्टी अपने हाई से लगभग 800 अंक टूट गया। 20 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते में कुछ समय के लिए निफ्टी 21,300 के निचले स्तर पर चला गया। अंततः ये लगभग 1.5 फीसकी की गिरावट के साथ 21,572 पर बंद हुआ।
टेक्निकल चार्ट पर देखें निफ्टी असेंडिंग ट्रेंडलाइन से नीचे टूट गया है और पैटर्न भी हेड-एंड-शोल्डर फॉर्मेशन जैसा है। आगे चलकर, इंडेक्स के लिए 21,285 के वीकली लो पर सपोर्ट होगा। अगर सपोर्ट टूट जाता हो तो बुल्स फिर अपना आत्मविश्वास खो देंगे और पूरे बाजार में दहशत फैल जाएगी।
वहीं, अगर निफ्टी में रिकवरी आती है तो 21,800-21,900 का स्तर तेजड़ियों के लिए काफी अहम होगा। इस समय ट्रेडर्स को बाजार में सतर्क रहने और स्टॉक विशेष पर फोकस करने की सलाह होगी।
दूसरी तरफ निफ्टी के HDFC Bank के खराब नतीजों के असर से उबरने के बाद बैंकिंग इंडेक्स फिर मंदी के जोन में है। ऐसे में कौन से तीन शेयर आपको अगले दो-तीन हफ्तों में 21 फीसदी तक रिटर्न दे सकते हैं। यह बता रहे हैं आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स में इक्विटी रिसर्च के सीनियर MD जिगर एस पटेल।
पटेल ने जो पहला शेयर सुझाया है वह Greaves Cotton है। अगर आप इस शेयर में निवेश करने की सोच रहे हैं तो 143 रुपए पर स्टॉपलॉस लगाएं। जबकि इसका टारगेट प्राइस 200 रुपए है। यानि अगले दो से तीन हफ्तों में Greaves Cotton के शेयरों से 21 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।
पटेल के मुताबिक, ग्रीव्ज कॉटन के शेयर 2023 में 100-200 DEMA के आसपास कंसोलीडेट होता रहा। इसके बाद हाल ही में स्टॉक वियरिश ट्रेंड लाइन को तोड़ कर ऊपर बढ़ता दिखा। इस तेजी के साथ वॉल्यूम भी निचले स्तरों से बढ़ रहा है। ऐसें ये स्टॉक मौजूदा स्तरों पर आकर्षक हो गया है। इस स्टॉक को 160–165 रुपए के जोन में, डेली बेसिस पर 143 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 160–165 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदने को सलाह होगी।
पटेल ने जो दूसरा शेयर चुना है वह कोचीन शिपयार्ड है। अगर आप इस शेयर में पैसा लगा रहे हैं तो 815 रुपए स्टॉप लॉस लगाएं जबकि इसका टारगेट प्राइस 950 रुपए है। यानि कोचीन शिपयार्ड के शेयरों से अगले दो से तीन हफ्तों में 9 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।
पटेल का का कहना है कि इस काउंटर में एक शानदार रैली देखने को मिली है। यह हायर हाई और हायर लो स्तर बना रहा है। साथ ही यह अपने सभी अहम DEMAसे ऊपर दिख रहे है। पिछले कारोबारी सत्रों में, इसने अपने पिछले स्विंग हाई को पार कर लिया और इसके ऊपर कायम है।
दूसरे इंडीकेटर्स पर नजर डालें तो डेली स्टॉकस्टिक्स एक बार फिर ओवरबाय ज़ोन में प्रवेश कर गया है, जो तेजी का संकेत है। इस स्टॉक में 950 रुपये के लक्ष्य के लिए 855-875 रुपये के जोन में खरीद करने की सलाह होगी। डेली क्लोजिंग बेसिस पर स्टॉप-लॉस 815 रुपये पर रखें।
पटेल ने जिस तीसरे शेयर पर दांव लगाने की सलाह दी है वह Tanla Platforms है। अगर आप इसमें निवेश कर रहे हैं 1107 रुपए पर स्टॉप लॉस लगाएं जबकि इसका टारगेट प्राइस 1300 रुपए है। यानि अगले दो से तीन हफ्तों में टानला प्लेटफॉर्म्स से 10 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
पिछले तीन हफ्तों से यह शेयर 1,070-1,150 रुपये के जोन में कंसोलीडेट हो रहा है। 10 जनवरी, 2024 को ये स्टॉक इस जोन को पार कर गया जिससे यह मौजूदा स्तरों पर अच्छा लग रहा है। दूसरे इंडीकेटर्स की बात करें तो वीकली एमएसीडी ने जीरो लाइन के ठीक ऊपर एक बुलिश क्रॉस दिया है, जो काउंटर में और तेजी आने का संकेत है। ऐसे में इस स्टॉक में 1,165-1,180 रुपये के रेंज में 1,300 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। डेली क्लोजिंग बेसिस पर 1,107 रुपये का स्टॉप-लॉस रखें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।