Get App

Hot Stocks: निफ्टी में जल्द ही 18250 का लेवल मुमकिन-शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर रहे नजर

डेली टाइम फ्रेम पर निफ्टी अपने 20 Day SMA के ऊपर टिका हुआ है। जो इसके लिए सपोर्ट का काम कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 09, 2022 पर 10:41 AM
Hot Stocks: निफ्टी में जल्द ही 18250 का लेवल मुमकिन-शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर रहे नजर
निफ्टी के लिए 17650 (20 Day SMA)पर सपोर्ट है। वहीं दूसरी तरफ इसके लिए 17992 (स्विंग हाई) पर पहला रजिस्टेंस है

VIDNYAN SAWANT, GEPL Capital

मंथली चार्ट पर निफ्टी अपने पिछले महीने के रेंज में ट्रेड कर रहा है। जो बाजार की चाल के मिले जुले रहने के संकेत हैं। वीकली चार्ट पर निफ्टी ने अक्टूबर 2021 के बाद चौथी बार डाउन वर्ड स्लोपिंग ट्रेंड लाइन से रजिस्टेंस का सामना किया है। और यह हाएर हाई, हाई लो फॉर्मेशन बना रहा है। डेली टाइम फ्रेम पर निफ्टी अपने 20 Day SMA के ऊपर टिका हुआ है। जो इसके लिए सपोर्ट का काम कर रहा है। डेली और वीकली टाइम फ्रेम पर RSI इंडिकेटर भी 50 के ऊपर है। जो निफ्टी के लिए तेजी का संकेत है।

Trade Spotlight: कल श्री सीमेंट और थाइरो केयर ने मचाया धमाल, एक्सपर्ट से जानिए क्या जारी रहेगी तेजी

निफ्टी के लिए 17650 (20 Day SMA)पर सपोर्ट है। वहीं दूसरी तरफ इसके लिए 17992 (स्विंग हाई) पर पहला रजिस्टेंस है। उसके बाद 18250 पर की रजिस्टेंस है। ओवर ऑल चार्ट पैटर्न पर नजर डालें तो बाजार का ट्रेंड पॉजिटिव नजर आ रहा है। आगे आने वाले कुछ दिनों में निफ्टी हमें 17992 और 18250 की तरफ जाता नजर आ सकता है। वहीं दूसरी तरफ अगर निफ्टी 17350 के नीचे फिसलता है तो फिर हमारी तेजी का धारणा गलत साबित हो जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें