Nifty 26 जून की रेंज में दिखा। चढ़ने और उतरने के बाद यह थोड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ। वीकली चार्ट पर डार्क क्लाउड कवर के बेयरिश फॉर्मेशन के बाद इसने डाउनसाइड में फॉलोथ्रू नहीं किया है। टर्नओवर लोअर साइड पर बना हुआ है। कैश सेगमेंट में 24 अप्रैल के बाद यह सबसे कम लेवल पर है। 31 मार्च के बाद से Nifty कभी 20-डे EMA के सपोर्ट से नीचे बंद नहीं हुआ है। अभी Nifty का 20-डे EMA 18,645 पर है। डेली चार्ट पर पिछला स्विंग 18,555 पर है। Nifty Smallcap Index भी अपने 20-डे EMA से ऊपर बना हुआ है। 26 जून को इस इंडेक्स ने डेली चार्ट पर 'हरामी' कैंडलस्टिक पैटर्न बनाने के बाद चढ़कर बंद हुआ। इससे प्राइमरी अपट्रेंड फिर से शुरू होने की संभावना दिखाई देती है।
