NANDISH SHAH

NANDISH SHAH
9 जनवरी को बाजार में बुल्स एक बार फिर से वापसी करते दिखे। कारोबार के अंत में निफ्टी 242 अंक यानी 1.35 फीसदी की बढ़त लेकर 18101 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी का शार्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव हो गया है। क्योंकि यह अपने 5 डे और 11 डे ईएमए को ऊपर बंद हुआ है। निफ्टी ओपन इंट्रेस्ट पुट कॉल रेशियो 0.57 के लेवल से बढ़कर 0.98 के स्तर पर आ गया है। इसकी वजह 18000-18100 के स्तर पर हुई जोरदार पुट राइटिंग रही है। पिछले 3 हफ्तों से निफ्टी को 17774-17800 की रेंज में सपोर्ट मिला है। ये इसका अपवर्ड स्लोपिंग ट्रेंड लाइन भी है। ऐसे में अब निफ्टी के लिए 17800 पर तत्काल सपोर्ट नजर आ रहा है। जब तक निफ्टी इस लेवल के ऊपर बना हुआ है, तब तक इसमें तेजी की संभावना कायम है। वहीं ऊपर की तरफ निफटी के लिए 18200-18265 पर पहली बाधा नजर आ रही है।
इसके अलावा इस समय शेयर बाजार में निफ्टी 500 इंडेक्स के 50 फीसदी से ज्यादा स्टॉक अपने 200 डीएमए के ऊपर नजर आ रहे हैं। ये इस बात का संकेत है कि छोटे मझोले शेयरों में मजबूती आ रही है। आने वाले हफ्तों में हमें स्माल और मिड कैप में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी।
HDFC Securities के नंदीश शाह की आज की 3 बॉय कॉल जिनमें 3-4 हफ्तों में होगी जोरदार कमाई
Hitachi Energy India: इस स्टॉक में 3,150 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 3560-3650 के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्तों में इस शेयर में 10 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है। 12 दिसंबर को डेली चार्ट पर ब्रेकआउट देने के बाद इस शेयर में कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है। जो इस स्टॉक में खरीदारी का मौका दे रहा है।
Sundram Fasteners में 930 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1080- 1130 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्तों में इस शेयर में 13 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है। इस स्टॉक ने डेली वीकली चार्ट पर 980-985 का मल्टीपल टॉप रजिस्टेंस तोड़ दिया है। जब तक यह स्टॉक अपने 5 और 20 डे ईएमए के ऊपर बना हुआ है तब तक इसमें तेजी के संकेत कायम रहेंगे।
Minda Corporation: इस स्टॉक में 205 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 235-246 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में यह स्टॉक 12 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। ऑटो एनसिलरी स्टॉक इस समय शॉर्ट टर्म से लेकर मीडियम टर्म के लिए अच्छे नजर आ रहे हैं। इस स्टॉक ने वीकली चार्ट पर अपने डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंड लाइन से ब्रेकआउट दिया है। इसको अपने 200 डे ईएमए पर सपोर्ट मिल रहा है। जब तक यह स्टॉक अपने 50, 100 और 200 डे ईएमए के ऊपर बना हुआ है। तब तक इसमें तेजी की संभावना कायम रहेगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।