Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में चमका देंगे पोर्टफोलियो, ये तीन शेयर चार्ट पर दिख रहे काफी मजबूत

Hot Stocks: बुधवार 24 जनवरी को कमजोर शुरुआत के बाद मार्केट में काफी उठा-पटक रही। आवर्ली चार्ट पर Nifty 50 में वापसी के संकेत तो दिखने लेकिन कारोबारी दिन के आखिरी में यह 21500 के रेजिस्टेंस लेवल के नीच बंद हुआ। वहीं निफ्टी के बैकिंग इंडेक्स की बात करें तो बुल्स ने शानदार तरीके से वापसी की और 44500 के अहम सपोर्ट लेवल को टूटने नहीं दिया

अपडेटेड Jan 26, 2024 पर 7:34 PM
Story continues below Advertisement
पावरग्रिड (Powergrid), सीट (CEAT) और NMDC Steel में मौजूदा भाव पर पैसे लगाकर शॉर्ट टर्म में 13 फीसदी से अधिक मुनाफा कूट सकते हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Hot Stocks: बुधवार 24 जनवरी को कमजोर शुरुआत के बाद मार्केट में काफी उठा-पटक रही। आवर्ली चार्ट पर Nifty 50 में वापसी के संकेत तो दिखने लेकिन कारोबारी दिन के आखिरी में यह 21500 के रेजिस्टेंस लेवल के नीच बंद हुआ। एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट् रूपक डे के मुताबिक इस लेवल को पार करने के बाद निफ्टी में शानदार तेजी दिख सकती है और यह 21700 की तरफ बढ़ सकता है। डाउनसाइड इसे 21400-21350 के लेवल पर सपोर्ट मिल सकता है। वहीं निफ्टी के बैकिंग इंडेक्स की बात करें तो बुल्स ने शानदार तरीके से वापसी की और 44500 के अहम सपोर्ट लेवल को टूटने नहीं दिया। हालांकि इस तेजी के बावजूद Nifty Bank में गिरावट का रुझान ही दिख रहा है।

    यह 45500 की तरफ बढ़ सकता है लेकिन अगर यह इस लेवल के पार बंद होता है, तभी इसमें आगे बुलिश रुझान दिखेगा। इसके बाद यह 46000 की तरफ बढ़ सकता है। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो रूपक डे के मुताबिक पावरग्रिड (Powergrid), सिएट (CEAT) और NMDC Steel में मौजूदा भाव पर पैसे लगाकर शॉर्ट टर्म में 13 फीसदी से अधिक मुनाफा कूट सकते हैं।

    AI की धूम, Microsoft ने छुआ $3 ट्रिलियन के मार्केट कैप का लेवल, लेकिन अभी इस कंपनी से है पीछे

    Power Grid Corporation of India: Buy| LTP: Rs 246, Stop-Loss: Rs 235, Target: Rs 278, Return: 13 percent


    डेली चार्ट पर पावर ग्रिड ने कंसालिडेशन ब्रेकआउट किया है। यह सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है जो तेजी के लिए मजबूत संकेत हैं। शॉर्ट टर्म में यह शेयर 278 रुपये के लेवल पर पहुंच सकता है। डाउनसाइड इसे 235 रुपये के लेवल पर सपोर्ट मिल रहा है।

    powergrid

    NMDC Steel: Buy | LTP: Rs 54.60, Stop-Loss: Rs 51, Target: Rs 62, Return: 13.5 percent

    डेली चार्ट पर कंसालिडेशन पीरियड के बाद यह शेयर ऊपर चढ़ रहा है। इसने सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर के लेवल को बनाए रखा है जो पॉजिटिव रुझान है। RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) बुलिश क्रॉसओवर में है। ये सब मिलकर पॉजिटिव संकेत दे रहे हैं। शॉर्ट टर्म में यह शेयर 62 रुपये के लेवल पर पहुंच सकते हैं। डाउनसाइड इसे 51 रुपये के लेवल पर सपोर्ट मिल सकता है।

    nmdc

    CEAT: Buy | LTP: Rs 2,876, Stop-Loss: Rs 2,640, Target: Rs 3,100, Return: 7.8 percent

    टायर बनाने वाली कंपनी सिएट ने स्विंग ब्रेकआउट के बाद हायर लेवल को कायम रखा है। इसके अलावा सिएट ने अहम मूविंग एवरेज के ऊपर के भी लेवल को बनाए रखा है जो इसमें पॉजिटिव रुझान का संकेत हैं। यह शेयर 3100 रुपये के लेवल तक पहुंच सकता है। डाउनसाइड इसे 2640 रुपये के लेवल पर सपोर्ट मिल रहा है।

    ceat

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।