Get App

Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में चमका देंगे पोर्टफोलियो, ये तीन शेयर चार्ट पर दिख रहे काफी मजबूत

Hot Stocks: बुधवार 24 जनवरी को कमजोर शुरुआत के बाद मार्केट में काफी उठा-पटक रही। आवर्ली चार्ट पर Nifty 50 में वापसी के संकेत तो दिखने लेकिन कारोबारी दिन के आखिरी में यह 21500 के रेजिस्टेंस लेवल के नीच बंद हुआ। वहीं निफ्टी के बैकिंग इंडेक्स की बात करें तो बुल्स ने शानदार तरीके से वापसी की और 44500 के अहम सपोर्ट लेवल को टूटने नहीं दिया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 26, 2024 पर 7:34 PM
Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में चमका देंगे पोर्टफोलियो, ये तीन शेयर चार्ट पर दिख रहे काफी मजबूत
पावरग्रिड (Powergrid), सीट (CEAT) और NMDC Steel में मौजूदा भाव पर पैसे लगाकर शॉर्ट टर्म में 13 फीसदी से अधिक मुनाफा कूट सकते हैं।

Hot Stocks: बुधवार 24 जनवरी को कमजोर शुरुआत के बाद मार्केट में काफी उठा-पटक रही। आवर्ली चार्ट पर Nifty 50 में वापसी के संकेत तो दिखने लेकिन कारोबारी दिन के आखिरी में यह 21500 के रेजिस्टेंस लेवल के नीच बंद हुआ। एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट् रूपक डे के मुताबिक इस लेवल को पार करने के बाद निफ्टी में शानदार तेजी दिख सकती है और यह 21700 की तरफ बढ़ सकता है। डाउनसाइड इसे 21400-21350 के लेवल पर सपोर्ट मिल सकता है। वहीं निफ्टी के बैकिंग इंडेक्स की बात करें तो बुल्स ने शानदार तरीके से वापसी की और 44500 के अहम सपोर्ट लेवल को टूटने नहीं दिया। हालांकि इस तेजी के बावजूद Nifty Bank में गिरावट का रुझान ही दिख रहा है।

यह 45500 की तरफ बढ़ सकता है लेकिन अगर यह इस लेवल के पार बंद होता है, तभी इसमें आगे बुलिश रुझान दिखेगा। इसके बाद यह 46000 की तरफ बढ़ सकता है। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो रूपक डे के मुताबिक पावरग्रिड (Powergrid), सिएट (CEAT) और NMDC Steel में मौजूदा भाव पर पैसे लगाकर शॉर्ट टर्म में 13 फीसदी से अधिक मुनाफा कूट सकते हैं।

Power Grid Corporation of India: Buy| LTP: Rs 246, Stop-Loss: Rs 235, Target: Rs 278, Return: 13 percent

डेली चार्ट पर पावर ग्रिड ने कंसालिडेशन ब्रेकआउट किया है। यह सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है जो तेजी के लिए मजबूत संकेत हैं। शॉर्ट टर्म में यह शेयर 278 रुपये के लेवल पर पहुंच सकता है। डाउनसाइड इसे 235 रुपये के लेवल पर सपोर्ट मिल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें