Nifty ऑल-टाइम हाई पर बना हुआ है। इस तेजी को डेली चार्ट पर कंसॉलिडेशन ब्रेकडाउन का सपोर्ट मिला है। इससे स्ट्रॉन्ग अपवॉर्ड मोमेंटम का संकेत मिलता है। इसके अलावा निफ्टी ने वीकली चार्ट पर डार्क क्लाउड कवर पैटर्न को सफलतापूर्वक निरस्त (invalidate) किया है। यह ध्यान रखने वाली बात है कि असफल पैटर्न (failed Patterns) के बाद अक्सर शुरुआती पैटर्न के मुकाबले ज्यादा प्राइस मूवमेंट देखने को मिलता है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी का ओवरऑल ट्रेंड तब तक पॉजिटिव बने रहने की उम्मीद है जब तक यह 18,700 के सपोर्ट लेवल से ऊपर बना रहता है। यह लेवल अहम है, क्योंकि गिरावट से बचाने वाले पुट राइटर्स इस लेवल पर एक्टिव है। इससे निफ्टी में बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं दिख रही।