Hot Stocks Today : Nifty मंथली चार्ट पर एकस सीमित दायरे में चढ़ता-उतरता दिख रहा है। यह दायरा 19,220-20,222 रहा है। करीब चार महीनों से ऐसा दिख रहा है। निफ्टी ने अपना बुलिश स्ट्रक्चर बनाए रखा है। इसमें हायर टॉप-हायर बॉटम पैटर्न दिखा है। यह कंसॉलिडेशन फेज का संकेत है। इस दौरान कुल प्रदर्शन का झुकाव पॉजिटव दिशा में रहा है। अगल वीकली टाइमफ्रेम की बात की जाए तो निफ्टी में पिछले हफ्ते से हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। निफ्टी ने दिखाया है कि वह अपने तीन हफ्ते के हाई के ऊपर बने रहने में कामयाब रहा है। यह करेक्शन के फेज के बाद शुरुआत पॉजिटिव सिग्नल का संकेत है। अगर डेली टाइमफ्रेम की बात की जाए तो निफ्टी ने लचीलापन दिखाया है। इसमें पिछले कुछ दिनों से इसके 20-डे सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) से ऊपर ट्रेड हो रहा है। इसने लगातार हायर टॉप और हायर बॉटम बनाता नजर आया है। इससे शॉर्ट टर्म में इसमें पॉजिटिव आउटलुक का संकेत मिलता है।
