Get App

Hot Stocks Today : ग्लेनमार्क फार्मा, Welspun Corp और Bank of India के स्टॉक्स शॉर्ट टर्म में कर सकते हैं मालामाल

Hot Stocks Today : Nifty इस हफ्ते 20,167 के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। यह प्राइमरी बुलिश ट्रेंड में स्ट्रेंथ का संकेत है। वीकली स्केल पर Nifty ने 3 व्हाइट शॉल्डर्स कैंडलस्टिक पैटर्न दिखाया है, जो मजबूत बुलिश ट्रेंड के बारे में बताता है। इसके अलावा इसने डेली चार्ट्स पर सॉसर पैटर्न पर ब्रेकआउट दिखाया है। यह भी पॉजिटिव आउटलुक का संकेत है

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Sep 19, 2023 पर 2:03 PM
Hot Stocks Today : ग्लेनमार्क फार्मा, Welspun Corp और Bank of India के स्टॉक्स शॉर्ट टर्म में कर सकते हैं मालामाल
निफ्टी के लिए 19,865 पर स्ट्रॉन्ग सपोर्ट है। इस लेवल के टूटने पर अगला सपोर्ट 19,432 पर है। Nifty को 20,624 पर रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Hot Stocks Today : Nifty  इस हफ्ते न सिर्फ अपने मनोवैज्ञानिक लेवल को पार कर गया बल्कि यह इस लेवल से ऊपर टिके रहने में भी सफल रहा। यह 20,167 के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। यह प्राइमरी बुलिश ट्रेंड में स्ट्रेंथ का संकेत है। वीकली स्केल पर Nifty ने 3 व्हाइट शॉल्डर्स कैंडलस्टिक पैटर्न दिखाया है, जो मजबूत बुलिश ट्रेंड के बारे में बताता है। इसके अलावा इसने डेली चार्ट्स पर सॉसर पैटर्न पर ब्रेकआउट दिखाया है। यह भी पॉजिटिव आउटलुक का संकेत है। मोमेंटम इंडिकेटर RSI लगातार ऊपर की तरफ बढ़ रहा है। यह डेली चार्ट्स पर 65 के ऊपर बना हुआ है। निफ्टी के लिए 19,865 पर स्ट्रॉन्ग सपोर्ट है। इस लेवल के टूटने पर अगला सपोर्ट 19,432 पर है। Nifty को 20,624 पर रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

उपर्युक्त स्थितियों को ध्यान से देखने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि Nifty स्ट्रॉन्ग बुलिश ट्रेंड में दाखिल हो गया है। शॉर्ट से मीडियम टर्म में यह 20,624 के लेवल की तरफ बढ़ेगा। हालांकि, 19,865 के लेवल पर करीबी नजर बनाए रखनी होगी, क्योंकि इस लेवल के नीचे जाने पर बुलिश ट्रेंड को लेकर संदेह पैदा हो सकता है।

यह भी पढ़ें : इंडियन मार्केट पर फोकस वाली फार्मा कंपनियों में निवेश से होगी मोटी कमाई, जानिए आदित्य खेमका ने क्यों कही यह बात

GEPL Capital के एवीपी (टेक्निकल रिसर्च) विदनयन सावंत का मानना है कि कुछ स्टॉक्स में कमाई के मौके दिख रहे हैं। उन्होंने अगले 2-3 हफ्तों में अच्छी कमाई के लिए निम्नलिखित स्टॉक्स पर दांव लगाने की सलाह दी है:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें