Get App

Hot Stocks Today : ये तीन स्टॉक्स 2-3 हफ्तों में कर देंगे मालामाल, एक्सपर्ट्स दे रहे दांव लगाने की सलाह

Hot Stocks Today : Nifty अपने अहम मूविंग एवरेजेज से ऊपर बना हुआ है। जब तक निफ्टी 19,500 से ऊपर बना रहेगा, इसमें बुलिश सेंटिमेंट बना रहेगा। तेजी की स्थिति में 19,700-19,850 की रेंज रेसिस्टेंस का लेवल हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 16, 2023 पर 1:57 PM
Hot Stocks Today : ये तीन स्टॉक्स 2-3 हफ्तों में कर देंगे मालामाल, एक्सपर्ट्स दे रहे दांव लगाने की सलाह
Hot Stocks Today : Bank Nifty भी डेली चार्ट पर अपने अहम मूविंग एवरेजेज से ऊपर बना हुआ है। यह पॉजिटिव ट्रेंड का संकेत है। बैंक निफ्टी को 44,000 प्वाइंट्स पर सपोर्ट मिलेगा। जब तक यह इस लेवल पर ऊपर बना रहेगा, इसमें सेंटिमेंट पॉजिटिव रहेगा।

Hot Stocks Today : ग्लोबल मार्केट्स के अच्छे संकेतों से 15 नवंबर को निफ्टी में शानदार तेजी दिखी। डेली चार्ट पर कंसॉलिडेशन फेज के बाद इसने अपवॉर्ड मोमेंटम दिखाया है। इससे बाजार में सेंटिमेंट बेहतर हुआ है। Nifty अपने अहम मूविंग एवरेजेज से ऊपर बना हुआ है। जब तक निफ्टी 19,500 से ऊपर बना रहेगा, इसमें बुलिश सेंटिमेंट बना रहेगा। तेजी की स्थिति में 19,700-19,850 की रेंज रेसिस्टेंस का लेवल हो सकता है। Bank Nifty भी डेली चार्ट पर अपने अहम मूविंग एवरेजेज से ऊपर बना हुआ है। यह पॉजिटिव ट्रेंड का संकेत है। बैंक निफ्टी को 44,000 प्वाइंट्स पर सपोर्ट मिलेगा। जब तक यह इस लेवल पर ऊपर बना रहेगा, इसमें सेंटिमेंट पॉजिटिव रहेगा।

LKP Securities में सीनियर रिसर्च एनालिस्ट रूपक डे का मानना है कि कुछ स्टॉक्स पर दांव लगाने से शॉर्ट टर्म में अच्छी कमाई हो सकती है। उन्होंने निम्नलिखित स्टॉक्स पर दांव लगाने की सलाह दी है:

TCS

इस स्टॉक को खरीदने की सलाह है। इसका लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 3,404 रुपये है। इसमें 3,330 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 3,550 रुपये है। TCS के स्टॉक्स पर दांव लगाने से अगले 3-4 हफ्तों में 4 फीसदी कमाई हो सकती है। इस स्टॉक ने डेली चार्ट पर बेस बनाने के बाद कंसॉलिडेशन से ब्रेकआउट किया है। सेंटिमेंट पॉजिटिव दिख रहा है, क्योंकि यह स्टॉक अपने अहम शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेजेज से ऊपर बना हुआ है। RSI ने बुलिश क्रॉसओवर दिखाया है। गिरावट की स्थिति में इस स्टॉक के लिए 3,330 पर सपोर्ट दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें