Hot Stocks Today : Nifty में दो दिन से जारी गिरावट पर 21 अगस्त को ब्रेक लगा। यह मेटल्स, पावर और आईटी स्टॉक्स में खरीदारी से 83.5 अंक चढ़कर 19,394 पर बंद हुआ। शॉर्ट टर्म में निफ्टी में ट्रेंड कमजोर है। इसमें 5, 11 और 20-डे EMA से नीचे कारोबार हो रहा है। डेरिवेटिव साइड में 19,400-19,500 लेवल पर एग्रेसिव कॉल राइटिंग देखने को मिली है। इसलिए तेजी की स्थिति में 19,400-19,500 को निफ्टी के लिए अगला रेसिस्टेंस लेवल माना जा सकता है। इसके पार कर जाने के बाद अगला रेसिस्टेंस 19,645 होगा। पिछले हफ्ते का लो 19,253 का लेवल था। यह निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट लेवल है।
