Hot Stocks Today : Nifty में 22 नवंबर को कारोबार के अंतिम घंटे में रिकवरी देखने को मिली। बाजार का कुल सेंटिमेंट पॉजिटिव बना हुआ है, क्योंकि निफ्टी 19,500 प्वाइंट्स के अपने अहम सपोर्ट लेवल से ऊपर बना हुआ है। तेजी की स्थिति में 19,850 प्वाइंट्स पर निफ्टी को रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ेगा। इसे पार करने के बाद निफ्टी 20,200 की तरफ कदम बढ़ा सकता है। Bank Nifty पर लगातार बिकवाली दबाव दिख रहा है। इस वजह से 22 नवंबर को इसमें 0.52 फीसदी की गिरावट आई। हालांकि, यह 43,300-43,200 के सपोर्ट जोन को मेंटेन करते नजर आ रहा है। इस लेवल के नीचे जाने पर इसमें बड़ी गिरावट दिख सकती है। तेजी की स्थिति में बैंक निफ्टी को 43,600-43,700 पर रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ेगा। इस लेवल को पार करने के बाद यह 44,000 की तरफ बढ़ सकता है। इस लेवल पर ज्यादा ओपन इंटरेस्ट कॉल साइड में दिख रहा है।