Hot Stocks Today : Nifty ने 20,222 के अपने ऑल-टाइम हाई से 6 फीसदी गिरने के बाद 18,837 पर स्विंग लो बनाया था। उसके बाद से उसमें हायर हाई और हायर लो का स्ट्रक्चर देखने को मिला है। मोमेंटम पॉजिटिव बना हुआ है। RSI 50 के लेवल के ऊपर बना हुआ है। इससे अपवॉर्ड मोमेंटम जारी रहने का संकेत मिलता है। तेजी की स्थिति में 19,850 का लेवल बहुत अहम है। इसके बाद 20,000 और 20,222 अहम लेवल होंगे। गिरावट की स्थिति में 19,700 का लेवल अहम होगा। उसके बाद 19,650 के लेवल पर नजर रखनी होगी। अगर निफ्टी 19,850 से ऊपर बना रहता है तो इसमें तेजी जारी रह सकती है। शॉर्ट-कवरिंग के सपोर्ट से यह 20,000 और 20,222 की तरफ बढ़ने की कोशिश कर सकता है। जब तक निफ्टी 19,700 से ऊपर बना रहता है बुलिश स्ट्रेटेजी रखने की सलाह है।