Hot Stocks Today : Nifty में बीते हफ्ते 27 अक्टूबर को तेजी लौटी, जिससे यह 19,000 के ऊपर बंद हुआ। हालांकि, हफ्ते के दौरान निफ्टी में करीब 2.5 फीसदी गिरावट आई। शुक्रवार की तेजी उत्साह पैदा करती है, लेकिन फिलहाल यह तेजी 'dead cat bounce'लग रही है। इंडिकेटर्स बहुत ज्यादा ओवरसोल्ड के संकेत दे रहे हैं। इससे पता चलता है कि मार्केट के लिए अभी चुनौतियां खत्म नहीं हुई हैं। पिछले दो हफ्तों के दौरान वर्टिकल गिरावट की शुरुआत करीब 19,800 से हुई थी, यह बुल्स की वापसी के लिए बड़ा चैलेंज दिख रहा है। ऐसे में 19,200 से 19,250 की रेंज एक बड़ी रेसिस्टेंस जोन दिख रही है। यह एक बड़े स्विंग लो से ब्रेकडाउन लेवल है।