Hot Stocks Today : Nifty के 19 स्टॉक्स में से कई 5 दिसंबर को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच तो कुछ ने 52 हफ्ते का हाई बनाया। Sensex 431 अंक की उछाल के साथ यह 69,296 पर पहुंच गया। निफ्टी 168 अंक की तेजी के साथ 20,855 पर बंद हुआ। Nifty Bank में 581 की तेजी आई। यह 47,012 पर पहुंच गया। Nifty Midcap 204 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 44,123 पर क्लोज हुआ। निफ्टी में बुलिश मोमेंटम दिख रहा है। 21,000 इसके लिए पहला टारगेट है। इसके बाद 21,500 दूसरा टारगेट होगा। गिरावट की स्थिति में 20,700 पहला सपोर्ट लेवल होगा। इसके टूटने के बाद इसे 20,500 पर सपोर्ट मिलेगा। Bank Nifty के लिए पहला टारगेट 47,500-47,700 होगा। 46,300 अब इसके लिए सपोर्ट का लेवल बन जाएगा।