Hot Stocks: सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार 25 अप्रैल को उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। हालांकि टेक्निकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार में शॉर्ट-टर्म ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव बना हुआ है। LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एंड डेरिवेटिव एनालिस्ट, कुणाल शाह ने बताया कि निफ्टी इंडेक्स फिलहाल अपने सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है, जो बुलिश सेंटीमेंट का संकेत है। उन्होंने कहा कि ऊपर की ओर निफ्टी को 22,500 के स्तर पर तत्काल रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इसे पार करने के बाद इंडेक्स फिर 22,750 से 22,800 की ओर जा सकता है। वहीं नीचे की ओर इंडेक्स को 22,300-22,350 पर तत्काल सपोर्ट है।
इसके साथ ही कुणाल शाह ने निवेशकों के लिए 3 स्टॉक्स भी बताए, जिनपर दांव लगाकर अगले 2-3 हफ्तों में 14 फीसदी तक की कमाई की जा सकती है।
इसके अलावा, मोमेंटम का संकेत देने वाले RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) पर भी बुलिश क्रॉसओवर देखने को मिला है, जो इसमें Buy के संकेत की पुष्टि करता है। इन सब टेक्निकल स्ट्रक्चर को देखते हुए इस शेयर को 264 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी जाती है।
2. मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकैमिकल्स लिमिटेड (MRPL)
इस शेयर में निवेश की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 260-270 रुपये है। वहीं स्टॉप लॉस 230 रुपये पर लगाना है। अगले 2-3 हफ्ते में यह शेयर 9 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। MRPL के स्टॉक ने वॉल्यूम में तेज उछाल के साथ डेली चार्ट पर एक मजबूत ब्रेकआउट दिया है, जो बताता है कि स्टॉक को खरीदने में ट्रेडर्स की दिलचस्पी बढ़ी है। यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि स्टॉक को इसके 20-दिनों के मूविंग एवरेज (20 DMA) पर सपोर्ट मिला है, जिसके बाद इसमें तेजी शुरू हुई है। यह बताता है कि स्टॉक में निचले स्तर पर बुल्स गैंग की मौजूदगी है।
इसके अलावा, मोमेंटम का संकेत देने वाले RSI ने एक बुलिश क्रॉसओवर दिया है और 60 के अहम स्तर को पार कर लिया है। यह स्टॉक में बुलिश मोमेंटम होने की पुष्टि करता है। इस टेक्निकल स्ट्रक्चर को देखते हुए इस शेयर को 248.7 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी जाती है।
3. पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG)
इस शेयर में भी खरीदारी की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 310-320 रुपये है। वहीं स्टॉप लॉस 290 रुपये पर लगाना है। शॉर्ट-टर्म में यह शेयर 7 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। पेट्रोनेट LNG के शेयर ने अपने पिछले ब्रेकआउट जोन पर मजबूत सपोर्ट पाकर जोरदार वापसी की है, जो इसमें ट्रेडर्स की बढ़ी हुई दिलचस्पी का संकेत देता है। इसके अलावा, यह अभी अपने 20-दिन और 10-दिन के शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है, जो बताता है कि स्टॉक का मोमेंटम बुलिश है।
इसके अलावा, डेली चार्ट पर स्टॉक ने हायर हाई और हायर लो का फार्मेशन बनाया है, जो इसमें लगातार अपट्रेंड की ओर इशारा कर रहा है। इससे भी स्टॉक के बुलिश मोमेंटम को मजबूती मिल रही है। इस टेक्निकल स्ट्रक्चर को देखते हुए इस शेयर को 299 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी जाती है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।