Get App

Tata Power के रिन्यूएबल कारोबार में होगा 4000 करोड़ का ग्लोबल निवेश, ब्रोकरेजेस से जानें स्टॉक पर कमाई की रणनीति

TATA POWER के रिन्यूएबल कारोबार में ब्लैक रॉक और Mubadala Investment द्वारा 4000 करोड़ का निवेश किया जायेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 18, 2022 पर 9:24 AM
Tata Power के रिन्यूएबल कारोबार में होगा 4000 करोड़ का ग्लोबल निवेश, ब्रोकरेजेस से जानें स्टॉक पर कमाई की रणनीति
MORGAN STANLEY ने TATA POWER रेटिंग डाउनग्रेड करके लक्ष्य बढ़ाकर 244 रुपये प्रति शेयर तय किया है

Tata Power के रिन्यूबल कारोबार में बड़ा ग्लोबल निवेश होगा। BlackRock के नेतृत्व वाला कंसोर्शियम कंपनी में निवेश करेगा। इस कंसोर्शियम में Mubadala Investment भी शामिल है। ब्लैक रॉक और Mubadala Investment से 4000 करोड़ के investment का करार हुआ। Tata Power रिन्यूएबल में निवेश करेगा। इसके तहत कंसोर्शियम 10% से ज्यादा हिस्सा खरीदेगा। इस निवेश के बाद कंपनी का वैल्युएशन 34,000 करोड़ रुपये हुआ। इसी साल यानी जून 2022 तक निवेश पूरा होने की उम्मीद है। TATA POWER ये कंपनी Tata Power की सहायक कंपनी है।

Brokerages on TATA POWER

MORGAN STANLEY की TATA POWER पर राय

MORGAN STANLEY ने TATA POWER पर राय देते हुए इसकी रेटिंग को डाउनग्रेड किया है। इन्होंने इसकी रेटिंग डाउनग्रेड कर Underweight की रेटिंग दी है। कमाई के लिहाज से ब्रोकरेज ने शेयर का लक्ष्य 228 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 244 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी के रिन्यूएबल कारोबार में हिस्सा बिक्री को मंजूरी मिली है। इसके अलावा मुंद्रा प्लांट के मर्जर को भी मंजूरी मिल गई है। शेयर में तेजी के ट्रिगर अब कम बचे हैं। इन्हें पावर शेयरों में NTPC पसंद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें