Adani Group के शेयरों के लिए अब FTSE करेगा इंडेक्स की समीक्षा, 20 मार्च से हो सकता है बदलाव

Adani Group Stocks : इंडेक्स प्रोवाइडर एफटीएसई रसेल अब अदाणी ग्रुप के स्टॉक्स के लिए इंडेक्स में बदलाव के लिए रिव्यू करेगा। एफटीएसई रसेल ने कहा कि उसकी इंडेक्स मेथडोलॉजी और पॉलिसी गाइड्स की तर्ज पर अदाणी ग्रुप (इंडिया) और उससे जुड़ी सिक्योरिटीज के लिए इंडेक्स में बदलावों के उद्देश्य से रिव्यू की योजना है, जो 20 मार्च 2023 से प्रभावी होगा

अपडेटेड Feb 19, 2023 पर 10:33 AM
Story continues below Advertisement
Adani Group Stocks : एनडीटीवी को छोड़कर अडानी ग्रुप के सभी स्टॉक्स एफटीएसई इंटेक्स में शामिल हैं

Adani Group Stocks : इंडेक्स प्रोवाइडर एफटीएसई रसेल (FTSE Russell) अदाणी ग्रुप के स्टॉक्स से जुड़ी सूचनाओं पर नजर बनाए हुए हैं और इन सिक्योरिटीज के लिए इंडेक्स में बदलाव के लिए रिव्यू करेगा। एफटीएसई रसेल ने शनिवार, 18 फरवरी को एक प्रेस रिलीज के जरिये यह बात कही है। रिलीज में कहा गया, “एफटीएसई रसेल इस बात की पुष्टि करता है कि उसकी इंडेक्स मेथडोलॉजी और पॉलिसी गाइड्स की तर्ज पर अदाणी ग्रुप (इंडिया) और उससे जुड़ी सिक्योरिटीज के लिए इंडेक्स में बदलावों के उद्देश्य से रिव्यू की योजना है, जो 20 मार्च 2023 से प्रभावी होगा।”

वेटेज में हो सकता है बदलाव

रिलीज में कहा गया कि इसमें मार्केट कैप और नॉन मार्केट कैप इंडेक्स के भीतर सभी मेंबरशिप और वेटेज में बदलाव शामिल है। एनडीटीवी को छोड़कर अडानी ग्रुप के सभी स्टॉक्स एफटीएसई इंटेक्स में शामिल हैं। फाइनेंशियल टाइम्स स्टॉक एक्सचेंज ने यह भी कहा कि इन सिक्योरिटीज में ट्रेडिंग डेली प्राइस लिमिट के चलते ट्रेडिंग पर रोक लगी हुई है।


Adani Group की दो कंपनियों के लिए अच्छी खबर, NSE के इन इंडेक्स में 31 मार्च से मिलेगी जगह

इसमें कहा गया कि आगामी मार्च 2023 में होने वाले बदलाव में इस रोक के जारी रहने पर हर मामले में अलग-अलग समीक्षा की जाएगी और किसी भी बदलाव का ऐलान किया जाएगा।

MSCI ने किया था बदलाव

इससे पहले मॉर्गन स्टैनली कैपिटल इंटरनेशनल (MSCI) ने अदाणी ग्रुप के चार शेयरों के लिए वेटेज में बदलाव का ऐलान किया था और फिर इनमें से दो पर फैसला टाल दिया था। हिंडनबर्ग रिसर्च के अदाणी ग्रुप की कंपनियों में स्टॉक्स में हेराफेरी सहित तमाम आरोप लगाए जाने के बाद वैश्विक कंपनियां सतर्क बनी हुई हैं। हालांकि, अदाणी ग्रुप ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।

अदाणी ग्रुप से मिले झटके से तेजी से उबर रहा बाजार, साल के अंत तक लगा सकता है नया हाई

17 फरवरी को एफटीएसई ने अपने छमाही रिव्यू के तहत कोटक महिंद्रा बैंक और आईडीबीआई बैंक को अपने ग्लोबल इक्विटी इंडेक्स के लॉर्ज कैप सेगमेंट में जोड़ा था। वहीं, मिडकैप सेगमेंट में पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) को शामिल किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।