Adani Power अडानी ग्रुप की छठी ऐसी कंपनी बन गई है जिसका मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है। इस खबर के बीच आज यानी सोमवार के कारोबार में यह स्टॉक 270.80 रुपये पर ऑल टाइम हाई लगाता नजर आया है। पिछले एक महीने में Adani Power के शेयर 109% से ज्यादा चढ़ चुके हैं। 25 अप्रैल, सोमवार को यह शेयर शुक्रवार के बंद भाव से 5% ऊपर है। इस साल अब तक यह शेयर 165 फीसदी से ज्यादा भागा है जबकि इस महीने इस शेयर में 46 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
