इंडसइंड बैंक (INDUSIND BANK) ने वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी कर दिये हैं। बैंक का मुनाफा और आय दोनों इस अवधि में बढ़े हुए नजर आये हैं। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में बैंक की एनआईआई में 12.75 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। वहीं चौथी तिमाही के दौरान सालाना आधार पर मुनाफे में 55.4 प्रतिशत का शानदार मुनाफा देखने को मिला है।
