एक एक्सपर्ट ने सिर्फ 2 दिनों में कमाया 8% रिटर्न, जानिये खिलाडियों ने आज किन शेयर्स पर लगाया दांव

दूसरे दिन की समाप्ति पर मेहुल कोठारी के सुझाये स्टॉक्स ने 8.31% का रिटर्न दिया

अपडेटेड Aug 24, 2022 पर 11:50 AM
खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर

सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते हमारे साथ है IDBI Capital के बृजेश ऐल, 5Paisa.com के रूचित जैन और Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी जुड़ गये हैं। इनके बीच शेयरों हफ्ते भर के लिए शेयरों पर कमाई के लिए मुकाबला होगा। बृजेश पहली बार इस खेल का हिस्सा बन रहे है।

KHILADI TOP CALLS DAY-2

दूसरे दिन की मेहुल कोठारी की टॉप कॉल GALAXY SURFACTANTS रही जिसने 1.5% का रिटर्न दिया


दूसरे दिन की बृजेश ऐल की टॉप कॉल ITC रही जिसने 0.5% का रिटर्न दिया

KHILADI DAY-2 RETURN

दूसरे दिन की समाप्ति पर रुचित के सुझाये स्टॉक्स ने 3.31% का निगेटिव रिटर्न दिया

दूसरे दिन की समाप्ति पर मेहुल कोठारी के सुझाये स्टॉक्स ने 8.31% का रिटर्न दिया

दूसरे दिन की समाप्ति पर बृजेश ऐल के सुझाये स्टॉक्स ने 0.84% का रिटर्न दिया

एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

5Paisa.com के रुचित जैन का कमाईवाला स्टॉकः BUY WELSPUN CORP

रुचित ने कहा कि इसमें 238 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 261 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 232 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

 

IDBI Capital के बृजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY INDUSIND BANK

बृजेश ने कहा कि इस स्टॉक में 1090 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1128 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 1073 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी का कमाईवाला शेयरः BUY Godrej Agrovet

मेहुल ने इस स्टॉक में 535 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 515 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 585 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

IDBI Capital के बृजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Astral

बृजेश ने कहा कि इस स्टॉक में 2105 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 2165 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 2075 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Stocks to Watch Today:आज फोकस में रहने वाले अडानी एंटरप्राइजेज, देवयानी इंटरनेशनल, Ugro कैपिटल और अन्य स्टॉक्स

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।