3 जनवरी यानी आज के कारोबार में दिसंबर महीने के उम्मीद से बेहतर बिक्री आंकड़ों के दम पर ऑटो शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल 12.05 बजे के आसपास निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.5 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है जबकि सेसेंक्स 583.6 अंक यानी 1 फीसदी की बढ़त के साथ 58,837.42 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 168.40 अंक यानी 0.97 फीसदी की मजबूती के साथ 17,522.45 के स्तर पर नजर आ रहा है।
