Get App

Bajaj Finance Q1 results: मुनाफे में सालाना 159% का जोरदार उछाल, अनुमान से बेहतर रहे नतीजे

एनबीएफसी Bajaj Finance ने चालु वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 159 प्रतिशत अधिक मुनाफा कमाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 27, 2022 पर 7:04 PM
Bajaj Finance Q1 results: मुनाफे में सालाना 159% का जोरदार उछाल, अनुमान से बेहतर रहे नतीजे
BAJAJ FINANCE का तिमाही आधार पर पहली तिमाही में ग्रॉस NPA 1.60% से घटकर 1.25% रहा

नॉन बैंकिंग फाइनेंस सेगमेंट की दिगग्ज कंपनी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने आज वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिये हैं। कंपनी के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 159 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं पहली तिमाही के दौरान कंपनी की NII में भी 48% की बढ़त देखने को मिली।

वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर बजाज फाइनेंस का कंसोलिडेटेड मुनाफा 159% बढ़कर 2,596 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 2,435.8 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1002 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर बजाज फाइनेंस की नेट इंटरेस्ट इंकम (NII) 48% बढ़कर 6,638 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की NII 4.489 करोड़ रुपये रही थी।

BAJAJ FINANCE का तिमाही आधार पर कंपनी की नेट NPA 0.68% से घटकर 0.51% पर रहा। वहीं तिमाही आधार पर पहली तिमाही में ग्रॉस NPA 1.60% से घटकर 1.25% रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें