Get App

Bandhan Bank के शेयर में 10% तक गिरावट, NPA की समस्या से बढ़ा बिकवाली का प्रेशर

Bandhan Bank shares : एनालिस्ट्स के मुताबिक, Bandhan Bank के स्लिपेज 21 फीसदी के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। बैंक ने 3,500 करोड़ रुपये यानी अपने 4 फीसदी लोन बट्टे खाते में डाल दिए, जो बट्टे खाते में गया अब तक का दूसरा बड़ा आंकड़ा है

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Oct 31, 2022 पर 11:35 AM
Bandhan Bank के शेयर में 10% तक गिरावट, NPA की समस्या से बढ़ा बिकवाली का प्रेशर
बंधन बैंक का शेयर पिछले छह महीने में 29 फीसदी और एक साल में 17 फीसदी टूट चुका है

Bandhan Bank Shares : सितंबर, 2022 में समाप्त तिमाही के कमजोर नतीजे पेश किए जाने के बाद सोमवार, 31 अक्टूबर को इंट्राडे में बंधन बैंक के शेयर में 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान प्राइवेट बैंक के स्लिपेज के चलते वित्त वर्ष 23 के EPS (earnings per share) में 40 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।

क्या होती है स्लिपेज

स्लिपेज का मतलब बैंक की ऐसी एसेट्स से होता है जो बॉरोअर्स के 90 दिन से ज्यादा समय तक इंटरेस्ट नहीं चुकाने के कारण नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स यानी NPA में तब्दील हो गई हो।

पूर्वाह्न 11.15 बजे बंधन बैंक का शेयर लगभग 10 फीसदी कमजोर होकर 239 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। बंधन बैंक का शेयर पिछले छह महीने में 29 फीसदी और एक साल में 17 फीसदी टूट चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें