Get App

Stock Market : कौड़ियों के भाव मिल रहे ये 36 हाई क्वालिटी शेयर, करा सकते हैं बंपर कमाई

Geojit Financial Services का कहना है कि वैल्यूएशन के सही लेवल पर पहुंचने के साथ ही निवेशक अब नपे-तुले तरीके से हाई क्वालिटी स्टॉक में खरीदारी कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2022 पर 9:51 PM
Stock Market : कौड़ियों के भाव मिल रहे ये 36 हाई क्वालिटी शेयर, करा सकते हैं बंपर कमाई
कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले RoE और RoCE जैसे फिल्टर लगाने के साथ ही हमें कंपनी के मैनेजमेंट क्वालिटी, इसकी कैश फ्लो और लिक्विडिटी की स्थिति और उसके विकास की संभावना को भी ध्यान में रखना चाहिए

SHUBHAM RAJ

Benjamin Graham से लेकर रामदेव आग्रवाल तक दुनियाभर के तमाम वैल्यू इनवेस्टर्स इस बात में विश्वास रखते हैं कि क्वालिटी स्टॉक को सस्ते भाव में खरीदर कर इनमें तेजी आने का इंतजार करना शेयर बाजार में पैसा बनाने का सबसे अच्छा तरीका है। यहां हमने ऐसे 36 क्वालिटी शेयर चुने हैं जो इस समय बाजार में काफी सस्ते में मिल रहे हैं। इनमें से अधिकांश स्टॉक बाजार में आई हाल में गिरावट के चलते अपने 52 वीक हाई से 70 फीसदी तक नीचे कारोबार कर रहे हैं। ऐसे में इन स्टॉक्स में नई एंट्री का अच्छा मौका मिल रहा है।

हमारे इस विश्लेषण में शामिल अधिकांश स्टॉक स्मॉलकैप स्टॉक है जबकि Coal India और Hindustan Aeronautics जैसे 2 लॉर्जकैप स्टॉक्स भी इसमें शामिल हैं। इनमें से कुछ स्टॉक के नाम दे रहे हैं। ये हैं Petronet LNG, OFSS, Sun TV Network, ICICI Securities, Gujarat State Petronet, GR Infraprojects, Mahanagar Gas, Glenmark Life Sciences, HG Infra Engineering और Kaveri Seed Company।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें