Get App

विज्ञान सावंत के सुझाए इन तीन Hot Stocks पर लगाएं दांव, 2-3 हफ्तों में ही होगी डबल डिजिट कमाई

टीसीएस में 3350 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 3835 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 13 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 13, 2022 पर 11:06 AM
विज्ञान सावंत के सुझाए इन तीन Hot Stocks पर लगाएं दांव, 2-3 हफ्तों में ही होगी डबल डिजिट कमाई
अवंती फीड्स में 410 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 542 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 19 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है

GEPL Capital के विज्ञान सावंत

पिछले 6 हफ्तों से निफ्टी निफ्टी लोअर टॉप, लोअर बॉटम फार्मेशन बना रहा है। वहीं, पिछले 4 हफ्तों के दौरान ये 17185 पर स्थित 20-वीक SMA के नीचे बना हुआ है जो इंडेक्स में बियरिश सेंटीमेंट का संकेत है। डेली चार्ट पर निफ्टी के लिए पिछले 5 दिनों से 16,500 के स्तर के करीब रजिस्टेंस नजर आ रहा है जो बाजार के निगेटिव रुझान का संकेत है।

बाजार के दूसरे इंडीकेटरों पर नजर डालें तो वीकली चार्ट पर RSI (relative strength index) 40 के नीचे नजर आ रहा है। ये भी निगेटिव मोमेंट की ओर इशारा कर रहा है। निफ्टी के लिए 16500 पर पहला और 17000 पर दूसरा रजिस्टेंस दिख रहा है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 15671 और 15450 पर सपोर्ट दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें