Get App

Bharti Airtel के मुनाफे और आय में वृद्धि, ब्रोकरेज हाउसेज से जाने स्टॉक पर कमाई की रणनीति

सालाना आधार पर Bharti Airtel का मुनाफा 165 प्रतिशत बढ़ा जबकि कंपनी की आय में 22 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2022 पर 9:14 AM
Bharti Airtel के मुनाफे और आय में वृद्धि, ब्रोकरेज हाउसेज से जाने स्टॉक पर कमाई की रणनीति
JEFFERIES ने Bharti Airtel पर खरीदारी की रेटिंग देकर शेयर का लक्ष्य 880 रुपये तय किया है

भारती एयरटेल लिमिटेड (Bharti Airtel Ltd (Airtel) का सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2021-22 (Q4FY22) की चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 165 प्रतिशत बढ़कर 2,008 करोड़ रुपये रहा। वहीं एक साल पहले की चौथी तिमाही में मुनाफा 759 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही आधार पर देखा जाये तो कंपनी का मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर की अवधि के दौरान हुए 830 करोड़ रुपये के मुनाफे से 142 प्रतिशत बढ़ गया है।

ग्राहकों की संख्या के आधार पर भारत में दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी एयरटेल की कंसोलिडेटेड आय 22 प्रतिशत बढ़कर 31,500 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी की आय 25,747 करोड़ रुपये रही थी। वहीं तिमाही आधार पर देखा जाये तो कंपनी आय पिछली तिमाही में दर्ज 29,867 करोड़ रुपये की आय से 5.5 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला।

नतीजों के बाद जानते हैं क्या है स्टॉक पर ब्रोकरेजेस का नजरिया

JEFFERIES की BHARTI AIRTEL पर राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें