Embassy REIT : ब्लैकस्टोन इंक मंगलवार, 27 सितंबर को एक ब्लॉक डील के जरिये 2,650 करोड़ रुपये में एम्बेसी रीट की 7.7 करोड़ शेयर यानी कंपनी की 8.1 फीसदी स्टेक बेच दी है। इस खबर के बाद शेयरों पर दबाव बढ़ गया और 2 फीसदी की गिरावट के साथ खुला। हालांकि, कुछ ही देर में कीमतों में सुधार देखने को मिला और पूर्वाह्न 11.50 बजे बीएसई पर शेयर लगभग 1 फीसदी कमजोरी के साथ 348 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।
