टेलीकॉम कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाएं और ब्रॉडबैंड सर्विस प्रदाताओं को वायरलेस सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी इंडस टावर्स (INDUS TOWERS) की आज दोपहर 3 बजे के करीब बोर्ड बैठक होगी। इस बैठक में वोडाफोन-आइडिया (VODA-IDEA) पर बड़ा फैसला आ सकता है। आज होने वाली बैठक में VODA-IDEA पर कंपनी के बकाए को लेकर फैसला लिया जा सकता है। इंडस टावर्स का VODA-IDEA पर करीब 8000 करोड़ रुपये का बकाया है। कंपनी पर बकाए को लेकर इसके पहले भी INDUS TOWERS बोर्ड ने चिंता जताई थी। इसके बाद सितंबर में बोर्ड ने VODA-IDEA को चिट्ठी भी लिखी थी। इसके बाद पेमेंट शेड्यूल को लेकर अक्टूबर में VODA-IDEA ने पेमेंट प्लान सौंपा था।
