Get App

RBL Bank पर RBI का बड़ा बयान- "RBL Bank के पास पर्याप्त पूंजी और वित्तीय स्थिति संतोषजनक"

भारतीय रिजर्व बैंक के बयान के बाद आरबीएल बैंकों के शेयर में सुधार दिखाई दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 27, 2021 पर 8:49 PM
RBL Bank पर RBI का बड़ा बयान- "RBL Bank के पास पर्याप्त पूंजी और वित्तीय स्थिति संतोषजनक"
RBI के बयान के बाद RBL Bank के स्टॉक में सुधार

RBL Bank पर RBI का बयान आया है। ये बयान आरबीएल बैंक के लिए राहत भरा है। इस बयान में केंद्रीय बैंक ने कहा कि आरबीएल बैंक की वित्तीय स्थिति संतोषजनक है। इसके साथ ही Bank के पास पर्याप्त पूंजी है। आरबीआई ने डिपॉजिटर्स और शेयरधारकों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी है। RBI के बयान के बाद बैंक के शेयर में निचले स्तरों से सुधार नजर आया है।

सीएनबीसी-आवाज़ के लक्ष्मण रॉय आरबीआई के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि आरबीआई ने बाजार में उठ रही अफवाहों के चलते बयान जारी किया। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि हाफ इयरली ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक 30 सितंबर तक RBL Bank की CAR 16.33% पर बरकरार रही। वहीं इस रिपोर्ट के अनुसार 30 सितंबर तक RBL Bank की PCR 76.6% पर बरकरार रही। जबकि 24 दिसंबर तक RBL Bank की LCR 153% रही।

RBL BANK के खिलाफ RBI का बड़ा ऐक्शन, जानें निवेश के लिहाज से ब्रोकरेज हाउसेज की राय

आरबीआई ने कहा कि आरबीएल बैंक की वित्तीय स्थिति संतोषजनक है क्योंकि रेगुलेटर के मुताबिक LCR 100 प्रतिशत तक होना चाहिए जबकि RBL Bank की LCR 153% है लिहाजा इस शेयरधारकों और डिपॉजिटर्स को अफवाहों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। आरबीआई बैंक का बयाना आरबीएल बैंक के लिए उत्साहजनक साबित होता हुआ दिखाई दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें