Get App

बैंक निफ्टी में दिखा ब्रेकआउट, ये 5 शेयर कराएंगे जोरदार कमाई, इनसे ना चूके नजर

अब बैंकिंग शेयरों का गिरावट का दौर खत्म होता नजर आ रहा है। ऐसे में इस स्पेस में एक बार फिर तेजी आती दिखेगी और इस तेजी में आईसीआईसीआई बैंक लीडर के तौर पर काम करेगा.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 03, 2022 पर 4:54 PM
बैंक निफ्टी में दिखा ब्रेकआउट, ये 5 शेयर कराएंगे जोरदार कमाई, इनसे ना चूके नजर
SBI और Canara Bank जैसे बैकिंग शेयर बेहतर दांव साबित हो सकते हैं। इन दो सरकारी बैंकों के अलावा रवि सिंघल की HDFC Bank और Kotak Mahindra Bank में भी खरीदारी की सलाह है।

35,450 के ऊपर टिके रहने के बाद बैंक निफ्टी ने आज दायरे से निकल कर फ्रेश ब्रेकआउट दिया है। शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक बैंकिंग इंडेक्स में आज अच्छी मजबूती देखने को मिली। अगर आनेवाले कारोबारी सत्रों में फोलोअप बाइंग देखने को मिलती है तो ट्रेडरों की तरफ से हमें शॉर्ट कवरिंग देखने को मिलेगी जिससे बैंकिंग शेयरों में नई खरीदारी आएगी।

बाजार जानकारों का कहना है कि आम तौर पर जनवरी का महीना सरकारी कंपनियों के शेयरों के लिए अच्छा रहता है। जानकारों को आगे निफ्टी बैंक इंडेक्स में और मजबूती की संभावना दिख रही है। बाजार दिग्गजों का कहना है कि SBI और Canara Bank खरीदारी के नजरिए से अच्छे नजर आ रहे है। वहीं प्राइवेट बैंकों में HDFC Bank,ICICI Bank और Kotak Mahindra Bank निवेशकों के लिए बेहतर दांव साबित हो सकते हैं।

5paisa.com के रुचित जैन का कहना है कि अगर हम बैंक निफ्टी पर नजर डालें तो यह इंडेक्स अपने 5वें दौर की गिरावट को पूरा करने की स्टेज में नजर आ रहा है औऱ अब यह गिरावट के आखिरी दौर में है। इसके बाद बैंक निफ्टी में अब और ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है। ऐसे में निवेशकों को इस गिरावट में नए साल के लिए अच्छे बैकिंग शेयरों में खरीदारी का अच्छा मौका मिल रहा है क्योंकि हमें उम्मीद है कि आगे बुल मार्केट कायम रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें