ब्रोकरेजेस को इस स्टॉक में 60-80 रुपये की अपसाइड उम्मीद, डीलिंग रूम्स ने कराई इसमें खरीदारी

डीलर्स को इस स्टॉक में 2000-2050 तक के टारगेट आने की उम्मीद है

अपडेटेड Dec 28, 2021 पर 4:09 PM
इन 2 स्टॉक्स में डीलिंग रूम्स ने दी खरीदारी की सलाह

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन 2 बजे से बाजार बंद होने तक खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता आपको बताते हैं कि शेयर डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही मिडकैप सेगमेंट में डीलिंग रूम किस स्टॉक पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-


L&T

यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि इस स्टॉक में डीलर्स ने पीजीशनल खरीदारी की राय दी है। डीलिंग रूम्स का मानना है कि Budget में infra spending पर ज्यादा फोकस रहेगा। डीलर्स को लगता है कि इसमें 2000-2050 तक के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। आज इसमें Fresh longs देखने को मिले हैं और open interest 10% ऊपर दिखाई दिया है।

डॉली खन्ना के इस पोर्टफोलियो स्टॉक में दिख सकता है ब्रेकआउट, एक्सपर्ट से जानें क्या आपको खरीदना चाहिए

RELIANCE

डीलर्स ने कहा कि इस स्टॉक में BTST strategy यानी आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 60-80 रुपये की अपसाइड देखने को मिल सकती है। Sensex, FTSE में इसका weightage बढ़ने की संभावना है। कल इसकी रिबैलेंसिंग होने वाली है जिसके पहले आज इस स्टॉक में खरीदारी नजर आई है। (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

बाजार की बात करें तो साल के आखिरी मंगलवार के दिन बाजार में मंगल संकेत नजर आये। निफ्टी 17 हजार 200 के पार निकल गया। INFOSYS, HDFC BANK, RIL और L&T ने बाजार में जोश भरा। इसके अलावा IT, कैपिटल गुड्स, इंफ्रा, रियलिटी और केमिकल में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।