Get App

बंपर कमाई के लिए हर गिरावट पर करें खरीद, साल के अंत तक निफ्टी हिट करेगा 18600 का स्तर- ICICI Direct

ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि इस समय बाजार में किसी भी गिरावट को खरीदारी के मौके के रुप में इस्तेमाल करना चाहिए। निफ्टी के लिए 16800 पर मजबूत सपोर्ट है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 26, 2022 पर 4:22 PM
बंपर कमाई के लिए  हर गिरावट पर करें खरीद, साल के अंत तक निफ्टी हिट करेगा 18600 का स्तर- ICICI Direct
आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि आगे हमे ब्रॉडर मार्केट सेंसेक्स औऱ निफ्टी के ही नक्शे-कदम पर चलता नजर आएगा।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) का कहना है कि इस साल के अंत तक निफ्टी 18600 का स्तर छुता नजर आ सकता है। इस अवधि में बाजार को फाइनेंशियल, आईटी, ऑटो, कैपिटल गुड्स और सरकारी कंपनियों से सबसे ज्यादा सपोर्ट मिलेगा।

ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि इस समय बाजार में किसी भी गिरावट को खरीदारी के मौके के रुप में इस्तेमाल करना चाहिए। निफ्टी के लिए 16800 पर मजबूत सपोर्ट है। बता दें कि निफ्टी आज यानी 26 अगस्त को 36.45 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 17,558.90 के स्तर पर बंद हुआ।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट का कहना है कि भारतीय इक्विटी मार्केट को यूएस इंडेक्स के पॉजिटिव को-रिलेशन का अच्छा सपोर्ट है। अमेरिकी इंडेक्सों से अब गिरावट के दौर के खत्म होने का संकेत मिल रहा है।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि आगे हमे ब्रॉडर मार्केट सेंसेक्स औऱ निफ्टी के ही नक्शे-कदम पर चलता नजर आएगा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स ने पहले ही अपने 8 मंथ फॉलिंग चैनल से ब्रेकआउट दे दिया है। गौरतलब है कि 28 जुलाई को आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने निफ्टी के टारगेट को बढ़ाकर 17,500 कर दिया था और कहा था कि अगस्त के अंत तक यह स्तर हासिल हो जाएगा। उस समय भी ब्रोकरेज हाउस ने गिरावट पर खरीद की सिफारिश की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें