Get App

Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले Maruti Suzuki, Tata Motors, Exide Industries और अन्य स्टॉक्स

ये कंपनिया आज बाजार खुलने से पहले ही खबरों में बनी हुई हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 03, 2022 पर 8:44 AM
Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले Maruti Suzuki, Tata Motors, Exide Industries और अन्य स्टॉक्स
आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले स्टॉक्स

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-

Mahindra & Mahindra: महिंद्रा ऑटो ने दिसंबर 2021 में 39,157 गाड़ियों की बिक्री की जिसमें सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। दिसंबर 2021 के दौरान ट्रैक्टर की बिक्री गिरकर 16,687 रह गई, जबकि दिसंबर 2020 के दौरान 21,173 ट्रैक्टर बिके थे।

Maruti Suzuki India: कंपनी ने दिसंबर 2021 में कुल 1,53,149 गाड़ियां बेची, जबकि दिसंबर 2020 में 1,60,226 गाडियों की बिक्री हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें