Get App

Buzzing Stocks:आज सुर्खियों में रहने वाले Sun TV, Metro Brands, Great Eastern Shipping और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 08, 2022 पर 9:14 AM
Buzzing Stocks:आज सुर्खियों में रहने वाले Sun TV, Metro Brands, Great Eastern Shipping और अन्य स्टॉक्स
आज सुर्खियों या फोकस में रहने वाले स्टॉक्स

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

Adani Ports: Norway Wealth Fund ने अडानी पोर्ट्स, अन्य कंपनियों को वॉच लिस्ट में रखा है। अडानी पोर्ट्स ने इससे पहले म्यांमार कंटेनर टर्मिनल योजना को रद्द कर दिया था।

Wipro: कंपनी ने तुर्की बिन नादर को सऊदी अरब का जीएम और कंट्री हेड नियुक्त किया है।

Ami Organics | निवेशक Plutus Wealth Management LLP ने खुले बाजार में लेनदेन के जरिए कंपनी में 2 लाख इक्विटी शेयर बेचे हैं। ये शेयर बीएसई पर 885 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर बेचे गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें