Get App

क्रॉम्प्टन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स का पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा 33% बढ़कर हुआ 125.95 करोड़ रुपये

CGCEL ने कहा कि कंपनी के सभी सेगमेंट और अल्टरनेटिव बिजनेस चैनल जैसे ई-कॉमर्स, कैंटीन स्टोर्स और रूरल मार्केट में कारोबार में इजाफा नजर आया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 22, 2022 पर 6:03 PM
क्रॉम्प्टन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स का पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा 33% बढ़कर हुआ 125.95 करोड़ रुपये
वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में CGCEL की सालाना आधार पर आय पिछले साल की पहली तिमाही 1,050.48 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,862.94 करोड़ रुपये रही

क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (Crompton Greaves Consumer Electricals) का शुक्रवार को जारी किये गये नतीजों के मुताबिक 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 33 प्रतिशत बढ़कर 125.95 करोड़ रुपये हो गया। पहली तिमाही में सेल्स में जोरदार बढ़ोत्तरी के चलते मुनाफे में उछाल देखने को मिला।

कंपनी ने एक साल पहले की इसी अवधि में 94.76 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी ने कहा कि उन्होंने दो सीरीज में प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर का आवंटन करके 600 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Crompton Greaves Consumer Electricals Ltd (CGCEL) ने रेग्युलेटरी फाइल में कहा कि वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी की सालाना आधार पर आय बढ़कर 1,862.94 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी की आय 1,050.48 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी ने ये जानकारी भी दी कि वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कुल खर्च बढ़कर 1,693.09 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 943.08 करोड़ रुपये रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें