Get App

Dabur India Q4 Results : लागत बढ़ने के कारण मुनाफा 22% घटकर हुआ 294 करोड़ रुपये

Dabur India का मुनाफा इनपुट लागत बढ़ने और तुर्की में सहायक कंपनी की गुडविल खराब होने के चलते कम हो गया

MoneyControl Newsअपडेटेड May 05, 2022 पर 5:19 PM
Dabur India Q4 Results : लागत बढ़ने के कारण मुनाफा 22% घटकर हुआ 294 करोड़ रुपये
Dabur India के सीईओ मोहित मल्होत्रा ने कहा कि नये लॉन्च का कंपनी की आय में 5 प्रतिशत तक योगदान होता है

एफएमसीजी कंपनी डाबर इंडिया (Dabur India) ने 5 मई को वित्त वर्ष 2021-22 की मार्च तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी कर दिये हैं। वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 294 करोड़ रुपये रहा। बढ़ी हुई इनपुट लागत और तुर्की में कंपनी की शाखा की गुडविल बिगड़ने की वजह से मुनाफे में कमी देखने को मिली।

पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी को 377.3 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ था।

पिछले एक साल में तुर्की मुद्रा में भारी अवमूल्यन के कारण तुर्की में डाबर की सहायक कंपनी होबी कोज़मेटिक (Hobi Kozmetic) की गुडविल खराब होने के कारण डाबर को तिमाही में 85 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी ने अपनी बीएसई फाइलिंग में कहा "इस हानि की वजह से 2021-22 की चौथी तिमाही के लिए शुद्ध मुनाफा घटकर 294 करोड़ रुपये रहा। उच्च मुद्रा अवमूल्यन के बावजूद डाबर के तुर्की व्यवसाय ने तिमाही के दौरान स्थानीय मुद्रा में 47 प्रतिशत की वृद्धि के साथ एक मजबूत प्रदर्शन किया।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें