Dealing Rooms में आज एक बैंकिंग और दूसरे रियल एस्टेट स्टॉक में हुई जोरदार खरीदारी

डीलर्स का कहना है कि इस बैंकिंग शेयर में 130-132 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं और पिछले 2-3 सत्रों से इसमें FIIs की तरफ से खरीदारी देखने को मिली है

अपडेटेड Aug 25, 2022 पर 4:28 PM
डीलर्स का कहना है कि इस रियल एस्टेट शेयर में 400-410 रुपये तक के टारगेट प्राइस दिखने की उम्मीद है लिहाजा इसमें पोजीशनल खरीदारी करनी चाहिए

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-


BANK OF BARODA

डीलिंग रूम्स में आज दो स्टॉक्स में बुलिश राय दी गई है। पहले स्टॉक के रूप में डीलर्स ने बैंकिंग स्टॉक में दांव लगाया है। डीलर्स ने बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर में खरीदारी करने की सलाह दी है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की स्ट्रैटेजी अपनाने की सलाह दी है। डीलर्स को इस शेयर में 130-132 रुपये के लक्ष्य दिखने की उम्मीद है। वहीं पिछले 2-3 सत्रों से शेयर में FIIs की तरफ से खरीदारी देखने को मिली है।

दिग्गज एक्सपर्ट्स मितेश ठक्कर और सुदर्शन सुखानी की आज की टॉप पिक्स जिसमें मिलेगा तगड़ा मुनाफा

DLF

यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने रियल एस्टेट के दिग्गज स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने डीएलएफ के शेयर पर पोजीशनल खरीदारी की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि इस शेयर में उन्हें 400-410 रुपये तक के टारगेट प्राइस दिखने की उम्मीद है। इसके अलावा आज HNIs की तरफ से रियलिटी शेयरों में खरीदारी भी देखने को मिली है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।